क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पुलिसिंग में बेहतर सुधार हेतु हर एक थाना में लंबित मालखाना हेतु रखरखाव के लिए समुचित एवं पर्याप्त जगह नहीं होने से प्रत्येक थानाकर्मीयों को परेशानी का सामना करना पड़ता है;2.क्या यह बात सही है कि मालखाना के देखरेख हेतु अलग से पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार मालखाना के रख रखाव की जगह एवं पुलिश पदाधिकारी की नियुक्ति कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?