Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1211Starred Question Listed

हज भवन का निर्माण कराना

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण 17 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत गया हवाई अड्डा से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा संचालित है, जिससे स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हज करने मक्का मदीना जाते है;2. क्या यह बात सही है कि गया में हज यात्रियों की सुविधा हेतु हज भवन नहीं है, जिससे हजारों की संख्या में प्रत्येक वर्ष हज यात्रा करने वाले हज यात्रियों को जानकारी के अभाव में काफी परेशानी होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार हज यात्रियों के हित में गया में एक सुविधायुक्त हज भवन का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
17 मार्च, 2025
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण
Ministry
अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण