क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1.क्या यह बात सही है कि 13/11/2023 को जिला अनुमोदन समिति, कटिहार द्वारा डण्डखोरा प्रखंड के मदरसा हेशामिया फ़ैज़ आम,बिजैली तथा कदवा प्रखंड के मदरसा रूकनुद्दीन ईदगाह पीपल गाछी सहित नौ मदरसों में मदरसा शिक्षा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत वर्ग कक्ष निर्माण हेतु अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना को प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें से एक भी मदरसा में उक्त निर्माण हेतु स्वीकृति नहीं दी गई है, यदि हां तो सरकार कब-तक उक्त योजना से उक्त मदरसों में वर्ग कक्ष के निर्माण का विचार रखती है नहीं तो क्यों?