क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत अरियरी प्रखंड के ऐफनी पंचायत के ग्राम धनकौल एवं विमान पंचायत के ग्राम रामपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए सामुदायिक केन्द्र का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थानों पर सामुदायिक केन्द्र के अभाव में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कार्यक्रम के दौरान काफी कठिनाई होती है, जबकि उक्त स्थानों पर प्रचुर मात्रा में सरकारी भूखंड भी उपलब्ध है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर सामुदायिक केन्द्र का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?