क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि केवटी विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड केवटी अंतर्गत +2 कनीज फातिमा अल्प संख्यक आवासीय, विद्यालय असराहा में विषय वार शिक्षक नहीं रहने एवं पुस्तकालय में पुस्तक एवं छात्रों को बैठने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त विद्यालय में शिक्षकों की बहाली एवं पुस्तकालय में आवश्यक व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?