क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलार्न्तगत पीरपैंती प्रखण्ड के पीरपैंती बाजार एवं हरदेवचक पंचायत के बाबूपुर ग्राम में कब्रिस्तान की घेराबंदी अबतक नहीं की गई है;2. क्या यह बात सही है कि कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्व कब्रिस्तान पर से आया जाया करते हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के बीच कभी-कभी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त कब्रिस्तानों को प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए घेराबंदी कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?