क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत पुर्णिया पूर्व प्रखंड के वीरपुर पंचायत के पोखरिया पुराना काली स्थान लगभग 1.5 एकड़ में फैला है जहां हजारों श्रद्धालु प्रत्येक दिन दर्शन करने आते हैं तथा यहां बराबर धार्मिक आयोजन होता है, परंतु मंदिर परिसर की चहारदीवारी नहीं रहने के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है तथा भू-माफिया द्वारा बराबर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जाता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक पोखरिया पुराना काली स्थान की चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?