क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत, कोचधामन विधान सभा के प्रखण्ड-कोचधामन में शाहनगरा कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने से मवेशियो द्वारा कब्र को छिन्न -भिन्न किया जाता है एवं कब्रिस्तान से रास्ता होने के कारण स्थानीय लोगों से झडप होती रहती है,यदि हाँ, तो सरकार कब तक शाहनगरा कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?