क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी 38 जिलों में वर्ष -2007 में सर्वेक्षण कराकर जिलास्तर पर कब्रिस्तानों के घेराबंदी की प्राथमिकता सूची तैयार की गई थी, उक्त प्राथमिकता सूची के अतिरिक्त 4000 की संख्या में कब्रिस्तान छूट गये थे, जिनका नाम उक्त सूची में शामिल नहीं होने के कारण घेराबंदी नहीं करायी गई है, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त प्राथमिकता सूची से छूटे हुए 4000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?