क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे किः-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत सलखुआ प्रखंड के चानन एवं साम्हरखुर्द पंचायत सहित कोसी बांध के बाहर के क्षेत्रों को सलखुआ थाना के स्थान पर चिरैया थाना के अधीन कर दिए जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाॅ तो क्या सरकार पूर्व की तरह सलखुआ प्रखंड के चानन एवं साम्हरखुर्द पंचायत सहित कोसी बांध के बाहर के क्षेत्रों को चिरैया थाना के स्थान पर सलखुआ थाना के अधीन लाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?