क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के इस्लामपुर एवँ एकगंर सराय प्रखण्ड में 1500 एकड़ भूभाग से अधिक में गेहूं की खेती की जाती है;2. क्या यह बात सही है कि गेहूं का फसल गर्मी के महिना में तैयार होता है जिसकी आग से सुरक्षा के लिए उक्त दोनों प्रखण्डों में प्रयाप्त अग्निशामक बडी वाहन उपलब्ध नहीं है।3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अग्नि से फसल क्षति रोकने के लिए उक्त दोनों प्रखण्डों में दो-दो बडी अग्निशामक बाहन उपलब्ध कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?