क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत मोरवा प्रखण्ड के इन्द्रवारा पंचायत स्थित चकलालशाही चौक के तीन मुहानी पर सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर दुकानों को चलाया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अवैध दुकानों के कारण वहाँ आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों की बैठकी होती है, तथा वाहन जाम एवं बड़े वाहन को मोड़ने संबंधी समस्या होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्ड़ों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त अतिक्रमण को हटाने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?