क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत बारबे पंचायत के वार्ड 02 वार्ड4, वार्ड 6, वार्ड 11 एवं वार्ड 14,15 में जलमिनार का निर्माण हर घर जल का नल मुहैया कराने के उददेश्य से किया गया है किंतु पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है;2.क्या यह बात सही है कि एक एक गांव में से तीन पाइप लाईन का भी निर्माण किया गया है जो मानक के अनुरूप तीन फीट जमीन के अंदर नहीं है तथा चेकभल्व एवं गेटवल्व नहीं लगाया गया है, जबकि राशि की निकासी कर ली गयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इसकी जांच कराकर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के साथ आमलोगों के घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों?