क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत प्रखण्ड दरियापुर एवं परसा के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनात हेल्थ मैनेजर द्वारा अस्पतालों में रंगाई, सफाई एवं अस्पतालों को मिलने वाली मूलभूत सुविधा के नाम पर अनियमितता किया जा रहा है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त अस्पतालों में हो रही अनियमितता की जाॅच कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?