क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत प्रखंड दरियापुर के ग्राम विश्वभरपुर से सांझा पथ का 5 वर्ष पहले मरम्मति कार्य कराया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ के ग्राम पूर्णाडीह के हुकुम राय, गंगदयाल राय, अमेरिकन राय एवं अमरनाथ राय के घर के पास सडक अतिक्रमण कर लगभग 150 फीट पथ अवरुद्ध कर दिया गया है ,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थान पर कानूनी प्रक्रिया के तहत सड़क निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?