क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1 क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय के सड़क 2 KM पर अत्यधिक ट्रैफिक लोड रहने एवं व्यस्त मार्केट रहने से आवागमन में काफी दिक्कत होती है साथ ही सड़क नीचे हो जाने तथा नाला नहीं होने से जल जमाव की समस्या रहती है जिससे आम लोगों को यातायात में भारी परेशानी हो रही है; यदि हां तो सरकार उक्त सड़क के 2 KM का चौड़ीकरण, उच्चीकरण एवं नाला बनाकर पानी निकासी कर यातायात व्यवस्था को कब तक सुचारू करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?