हिंदी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 12 फरवरी 2025 में प्रकाशित खशीर्षक ‘’औद्योगिक परिसर का नहीं हो रहा विकास बीते 32 साल से बेकार पड़ा है काको रोड स्थित इंडस्ट्रीयल कैम्पस, विभाग उदासीन'' के आलोक में क्या मंत्री,उद्योग विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिले में कोई भी उद्योग स्थापित नहीं है और जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में अवस्थित औद्योगिक परिसर वीरान पड़ा हुआ है जबकि पूर्व में इस परिसर में वेंकटेश टेक्सटाईल कंपनी, अभिषेक फार्मा कंपनी, जय भवानी इंटरप्राईजेज, फिनाइल बनाने वाली मॉडल केमिकल कंपनी आदि उद्योग संचालित होता था अब नहीं हो रहा है, जिसके कारण हजारों लोगो को रोजगार नहीं मिल रहा है, यदि हॉं, तो सरकार जहानाबाद के इस औद्योगिक परिसर को विकसित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?