क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला का देसरी पुलिस अंचल कार्यालय देसरी की बजार महनार से संचालित हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि देसरी में पुलिस अंचल कार्यालय संचालन के लिए पुलिस महानिदेशालय द्वारा भवन उपलब्ध नहीं कराया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार देसरी पुलिस अंचल कार्यालय भवन निर्माण का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?