क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलार्न्तगत पीरपैंती प्रखण्ड के परसबन्ना पंचायत के मिरघाबासा ग्राम के थाना सं0-111, खाता-398, खेसरा-1225 में अवस्थित मिरघाबासा कब्रिस्तान काफी संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी में है, जिसकी अबतक घेराबंदी नही हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि मिरघाबासा कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्व कब्रिस्तान पर से आया जाया करते हैं, जिससे कभी-कभी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त कब्रिस्तान को प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए घेराबंदी कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?