Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1133Starred Question Listed

विचार करना

श्री छत्रपति यादव (149) (खगड़िया) गृह 17 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के   खगड़िया सदर पुलिस अनुमण्डल अंतर्गत मोरकाही थाना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों जैसे माडर उत्तरी, माडर दक्षिणी, भदास उत्तरी एवं भदास दक्षिणी, पुरानी पंचायत कोठिया, कासिमपुर को हटाकर नव सृजित अलौली पुलिस अनुमण्डल में समावेश किया गया है;2. क्या यह बात सही कि भदास उत्तरी एवं भदास दक्षिणी पंचायत, कोठिया पंचायत (पूर्व) मुफ्फसिल  थाना क्षेत्र में पड़ता था जिसका दुरी-5 से 7 कि0मी0 थी जबकि उक्त पंचायतों को गंगौर थाना क्षेत्रा में जोड़ दिया गया है जिसकी दूरी-10 से 12 कि0मी0 पड़ती  है जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकारात्मक है , तो क्या सरकार  भदास उत्तरी एवं भदास दक्षिणी तथा बछौता पंचायत को मुफ्फसिल थाना तथा पुरानी पंचायत कोठिया (अब नगर परिषद् क्षेत्रा खगड़िया) को नगर थाना क्षेत्र  खगड़िया में जोड़ने का विचार रखती है,  हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
17 मार्च, 2025
Member
श्री छत्रपति यादव (149) (खगड़िया)
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह
MLA Profile
Chhatrapati Yadav (149)
Chhatrapati Yadav (149)
Party
Indian National Congress
Constituency
Khagaria - Khagaria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
03 Oct 1968