क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत सरमेरा प्रखण्ड के ग्राम इसुआ में एक बड़ी आबादी रहती है एवं एक बड़े टाल क्षेत्र में कृषि अत्पादन करती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त बड़ी आबादी एवं टाल क्षेत्र के कृषि उत्पादन की सुरक्षा हेतु कोई इंतजाम नही हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार ग्राम इसुआ में एक ओ0पी0 का निर्माण कराना चाहती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?