क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखण्ड खिजर सराय के ग्राम पंचायत हेमारा के ग्राम पनहरी में मुसलिम समुदाय का कब्रिस्तान है, जिसकी घेराबन्दी सरकार के द्वारा आज तक नहीं करायी गयी है, जिसके कारण हिन्दु एवं मुसलिम समुदाय में जमीन के विवाद के कारण बराबर तनाव एवं दंगा होने कि संभावना बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त ग्राम के कब्रिस्तान की घेराबन्दी जनहित के लिए करवाना चाहती है, नही तो क्यों?