क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत पुर्णिया पूर्व प्रखंड के वीरपुर में प्राचीन दुर्गा मंदिर का परिसर लगभग 3 एकड़ का है जहां हजारों श्रद्धालु प्रत्येक दिन दर्शन करने आते हैं, मंदिर परिसर की चहारदीवारी नहीं रहने के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है तथा भू-माफिया द्वारा बराबर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जाता है; यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त मंदिर परिसर की चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?