क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि प्रभारी पदाधिकारी स्थापना आई० सी० डी० एस० के निदेशालय पत्रांक-5137 दिनांक-06.10.2021 के द्वारा संविदा पर जिला स्तर पर कार्यरत समन्वयकों एवं सहायको का प्रति वर्ष 3 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने का प्रावधान रहने के उपरान्त भी आरा व जहानाबाद जिला तथा नवादा जिले के हिलसा अनुमंडल में कार्यरत समन्वयकों का मानदेय में बढोत्तरी नहीं की गयी है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त समन्वयकों एवं सहायको का 3 प्रतिशत मानदेय बढोत्तरी करने का विचार रखती है, नही तो क्यो?