क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के वैसे वृद्ध पेंशनधारियों का पेंशन इस कारण से बन्द है कि इनका अगुँठा का निशान मिट गया है, जिससे मशीन अंगूठा या अन्य अंगुली का निशान नहीं ले रहा है;2. क्या यह बात सही है कि गरीब लाचार वृद्धजन का पेंशन बन्द होने से भोजन, दवाई इत्यादि के अभाव में इनकी स्थिति काफी दयनीय हो गयी है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार खंड- 1 में वर्णित कारणों से बंद पड़े वृद्धा पेंशन को पुनः बहाल करनें के लिए कौन सी कदम उठाना चाहती है , नहीं तो क्यों?