क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिलान्तर्गत प्रखंड के0 नगर में श्रीमती रौशन जहॉ महिला पर्यवेक्षिका के पद पर पिछले 03 वर्षों से कार्यरत है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग के ज्ञापांक-3077 दिनांक-13.06.2023 के द्वारा 03 या 03 वर्ष से अधिक एक ही स्थान /जिला में पदस्थापित कर्मियों का स्थानांतरण किये जाने का प्रावधान है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त पर्यवेक्षिका का अन्यंत्र प्रखंड में स्थानांतरण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?