क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत छौड़ादानो प्रखण्ड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अमवा टोला नरकटिया, हरिहरपुर नरकटिया, SC टोला कुदरकट, SC टोला जुआफर एवं चिरैया टोला मलाही भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालय है, जिससे छात्र- छात्राओं को खुले आसमान में बैठकर पढना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालयों के लिए कबतक भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?