क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-:1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लौरिया विधान सभा क्षेत्र के अंचल+प्रखण्ड लौरिया में 258 तथा योगापट्ट्टी में 254 आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है, जिनमें से क्रमशः 251 तथा 246 आँगनबाड़ी केंद्र ही वर्तमान में कार्यरत है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों अंचल+ प्रखंड में बाल विकास परियोजना कार्यालय जीर्ण-शीर्ण भवन में संचालित है तथा वहाँ स्टोर रूम, सभागार, शौचालय, सहित कार्यालय में पदाधिकारी/कर्मियों के बैठने की सुविधा उपलब्ध नहीं है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार दोनों अंचल +प्रखंडों में उक्त वर्णित सुविधाओं के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?