क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि राज्य में पेट्रोल पम्पों पर दी जाने वाली यूरिनल एवं शौचालय की मूलभूत सुविधा अभी भी सभी पेट्रोल पम्पों पर उपलब्ध नहीं है और जहां है वह देखरेख के अभाव में उपयोग के लायक नहीं है, जिसके कारण विशेष तौर पर महिलाओं को यात्रा करते समय समस्या होती है, यदि हाँ तो क्या सरकार सभी पेट्रोल पंपों पर यूरिनल एवं शौचालय की व्यवस्था के साथ उसे साफ सुथरा एवं सुचारु रूप से संचालित करने हेतु नियम बनाकर कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?