क्या मंत्री, शिक्षा विभाग विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालन्द जिला के एकंगर सराय प्रखंड अन्तर्गत मंडाछ पंचायत के ग्राम गोनाई विगहा प्राथमिक विद्यालय जमुआवॅ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खेदु विगहा एवं प्रथमिक विद्यालय रायकरण विगहा का विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्राथमिक विद्यालयों में कब-तक नया भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?