क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत बारूण प्रखंड में जानपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं कदोरखी उच्च विद्यालय तथा नवीनगर प्रखंड में बैरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय में भवन के अभाव में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पठन-पाठन में काफी कठिनाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त विद्यालयों में मानक के अनुरूप समुचित भवनों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?