क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत प्रखण्ड कुचायकोट के पंचायत राज कुचायकोट, बनतैल, रामपुर खरैया , उचकागांव से निकलने वाली दाहा नदी जो कि प्रखंड उचकागांव में जाकर गंडक नदी में मिलती है, में पूर्ण रूप से गाद एवं सिलटेशन भरा पड़ा है; जिससे प्रत्येक वर्ष हजारों एकड फसल किसानों का क्षतिग्रस्त हो जाता है; यदि हां, तो सरकार उक्त नदी का कब तक उड़ाही कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?