क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिला के खैरा प्रखंड के पंचायत+ग्राम-भीमाईन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भीमाईन अवस्थित है जिसमें छात्र-छात्राओं की संख्या-300 से अधिक है जिनका पठन-पाठन दो जर्जर कमरों में होती है, जबकि भवन निर्माण हेतु पर्याप्त जमीन उपलब्ध है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त मध्य विद्यालय भीमाईन का भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?