क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत सिकन्दरा प्रखण्ड एक अतिपिछड़ा क्षेत्र है तथा यह पूर्व में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र भी रहा है जहाँ अनुसूचित जाति/ जनजाति की संख्या अधिक है, परन्तु उच्च शिक्षण सस्थान के अभाव में वहाँ शिक्षा का प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अवासीय बालक +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?