क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि जमुई जिला अंतर्गत खैरा प्रखण्ड में गरही डैम के जीरो (0) चैन से लिफ्ट के द्वारा डैम से नहर निकालकर सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से पंचायत गरही, अरूणमावॉक, विशनपुर, गोली एवं नीम नवादा पंचायत के किसानों को कृषि कार्य में असुविधा होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त स्थान पर गरही डैम के जीरो (0) चैन से लिफ्ट के द्वारा डैम से नहर निकालकर सिंचाई हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?