क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि जमुई जिला के ठंढ एलकेभी लोअर किउल नहर परियोजना से लखीसराय जिला के सेठना, बहिरामा, बरदोखर होते हुए जमुई जिला के खरडीह, विशरपुर, लोहण्डा, पिरहिण्डा, पोहे, अकौनी, मसौढा एवं जखड़ा होते हुए शेखपुरा जिला के करण्डे, कपासी धारी होते हुए पुनः लखीसराय जिला के दर्जनों गांवों की उपजाऊ जमीन को सिंचिंत करने वाली नहर जगह जगह टूट गयी है, जिससे किसानों को सिंचाई में बहुत कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकर कबतक उक्त जर्जर नहर का पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?