क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कि दरभंगा सी० एम० सांईस कॉलेज दरभंगा के आईस्टीन हॉस्टल विगत 15 वर्ष से जीर्ण-शीर्ण है;2. क्या यह बात सही है कि आईस्टिन हॉस्टल का कैम्पस दो एकड़ में है लेकिन हॉस्टल जीर्ण-शीर्ण रहने के कारण स्टूडेंट को शैक्षणिक कार्य में काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार सी० एम० साइंस कॉलेज के आईस्टीन हॉस्टल का नवनिर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?