क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बांका जिलान्तर्गत बेलहर प्रखंड मुख्यालय से पटना की दूरी लगभग 250 कि0मी0 है, किन्तु आवागमन हेतु सरकारी परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं होने तथा बेलहर (साहेबगंज) से किसी भी रेलवे स्टेशन की दूरी 80 -100 कि0मी0 रहने के कारण यहॉ के व्यापारियों तथा आमजनता को पटना आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार बेलहर (साहेबगंज) से पटना के लिये सरकारी बस सेवा का परिचालन कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?