Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1366Starred Question Listed

चहारदिवारी का  निर्माण

श्री पवन कुमार यादव (155) (कहलगांव ) शिक्षा 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड के प्रशस्तडीह पंचायत अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय, प्रशस्तडीह के चार कमरों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई होती है, जबकि शिक्षा विभाग के नियमानुसार एक कमरे में एक ही क्लास की पढ़ाई होनी चाहिए;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत अंतर्गत ग्राम सिमरो स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय सिमरो में मात्र तीन कमरे हैं, जिसमें कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है तथा इस विद्यालय में शौचालय एवं चहारदीवारी की भी आवश्यकता है;3. यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार  सरकार उक्त विद्यालयो में अतिरिक्त वर्ग कक्ष, शौचालय एवं चहारदिवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री पवन कुमार यादव (155) (कहलगांव )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Pawan Kumar Yadav (155)
Pawan Kumar Yadav (155)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Kahalgaon - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
04 Jan 1971