क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि जमुई विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत खेरा प्रखंड के खंडाईच पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लालपुर में मात्र दो कमरों में आठवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं एवं कमरों के अभाव में बच्चों को पठन- पाठन में असुविधा होती है,यदि हाँ तो सरकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लालपुर में कक्षा संचालन हेतु 6 अतिरिक्त कमरों का कब तक निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?