क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि जमुई जिला अंतर्गत बरहट प्रखंड के टेंगहरा ग्रामीण कार्य विभाग पथ से सलैया पी.डब्ल्यू.डी. पथ तक सड़क जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण टेंगहरा गांव की लगभग 3000 आबादी को प्रखंड मुख्यालय थाना, प्रखंड अस्पताल में आने-जाने में परेशानी होती है और 3 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?