क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि जमुई जिला अंतर्गत बरहट प्रखंड में आंजन डैम से निकली तीन नहरों में से दो नहर- मलयपुर और केनुहट नहर से दर्जनों शाखा नहर निकलती हैं, जिसमें गेट नहीं रहने के कारण खेती के लिए आवश्यकता अनुसार पानी के बहाव को नियंत्रित करना संभव नहीं हो पाता है जिससे हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई कार्य में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त आंजन डैम से निकले मलयपुर केनुहट नहर के सभी शाखा नहरों के मुहाने पर कबतक गेट का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?