क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जमुई-लखीसराय जिला सीमा पर स्थित किउल नदी पर मंझवे-भलुई घाट (मननपुर बाजार) पर पुल नहीं रहने के कारण लगभग 20 हजार से अधिक स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ , तो सरकार उक्त स्थान पर कबतक पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?