क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत कोचाधामन विधान सभा के प्रखण्ड-कोचाधामन, पंचायत सोंथा अंतर्गत फकीर टोला पूनास के नवीन प्राथमिक विद्यालय में चहारदिवारी नहीं होने से असामाजिक तत्वों एवं मवेशी आदि का आवागमन तथा जमावड़ा लगा रहता है जिससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त विद्यालय की चहारदिवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?