क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला में सहदेई बुजुर्ग प्रखण्ड के बाजितपुर पंचायत अंतर्गत डुमरी गाँव में अवस्थित महारानी कुँवर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में चहारदीवारी नहीं रहने से बालक-बालिकाओं को पठन-पाठन में काफी व्यवधान उत्पन्न होता है; यदि हाँ, तो सरकार महारानी कुँवर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, डुमरी, सहदेई बुजुर्ग में कब तक चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?