Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1337Starred Question Listed

भवन निर्माण कार्य का जाँच कराना

श्री छोटे लाल राय (121) (परसा ) शिक्षा 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत परसा प्रखंड के उच्च विद्यालय परसा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहलोलपुर एवं प्रखंड-दरियापुर के सर्वोदय उच्च विद्यालय, हरीनगर एवं  उच्च विद्यालय, सरैया का नये भवन का निर्माण कार्य चल रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यायलों के भवन निर्माण कार्य में कम गुणवत्ता वाले सामग्री एवं प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालयों में हो रहे भवन निर्माण कार्य का जाँच कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री छोटे लाल राय (121) (परसा )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा