क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत जिरादेई प्रखंड में उत्क्रमित विद्यालय सह इंटर कॉलेज शिवपुरसकरा के भवन के अभाव में छात्रा छात्राएं बरमदा में भूमि पर बैठते है;2. क्या यह बात सही है कि विद्यालय में कुल 6 ही कमरा है जबकि नामांकित छात्रों की संख्या लगभग 600 है;3. क्या यह बात सही है कि विद्यालय को +2 में उत्क्रमित कर दिया गया है परंतु भवन एवं अन्य सुविधाओं की घोर कमी होने से छात्रों को पठन पाठन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पर रहा है:4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्म्क है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण एवं आवश्यक सुविधाएं अविलंब मुहैया कराने का विचार रखती है, यदि नहीं तो क्यों ?