क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि -1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के ग्राम पसराहा में कन्या उच्च विद्यालय नहीं है, जिसके कारण चार किलोमीटर दूर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनडीहा ग्राम में पठन-पाठन हेतु छात्र-छात्राओ को जाना पड़ता हैं:2. क्या यह बात सही है कि पसराहा ग्राम में सरकारी जमीन उपलब्ध है:3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक पसराहा ग्राम में कन्या उच्च विद्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?