क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि वर्ष 2023 में विभागीय कार्यों के निष्पादन हेतु शिक्षा विभाग में आउटसोसिंग एजेंसी के माध्यम से DPMU जो जिला स्तर की इकाई है,के अन्तर्गत DPM, DPM ICT, PROGRAMMER और ACCOUNT ASSISTANT एवं BPMU जो प्रखंड स्तर की इकाई है, के अन्तर्गत BPM, BRP, DATA ENTRY OPERATOR, ACCOUNT ASSISTANT AND MTS सीतामढ़ी जिला के डुमरा एवं सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र सहित सभी प्रखंडों में कार्यरत हैं तथा इनके द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन भी किया जा रहा है, लेकिन इनको वेतन ससमय नहीं मिलने के कारण इनके समक्ष आर्थिक संकट आ गया है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त कर्मियों को ससमय वेतन का भुगतान कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?