क्या मंत्री, कला,संस्कृति एवं युवा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित एस.आर. के. जी. कॉलेज, सीतामढ़ी में स्नातक छात्र/छात्राओं के लिए महाविद्यालय परिसर में कोई भी कला मंच नहीं होने से मेधावी छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त महाविद्यालय के परिसर में कला मंच का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?